इराक़ी मंत्री परिषद के सचिव ने सोमवार 1 अप्रैल 2019 को घोषणा की है कि बग़दाद ने ईरानी नागरिकों को निःशुल्क वीज़ा देने का काम आरंभ कर दिया है।
इससे पहले रविवार 31 मार्च 2019 को बग़दाद में ईरान के दूतावास ने इराक़ी नागरिकों को निःशुल्क वीज़ा जारी करना आरंभ कर दिया था। बग़दाद में स्थित ईरानी दूतावास की ओर से घोषणा की गई थी कि अब इराक़ियों को फ़्री में वीज़ा दिया जाएगा और इसके लिए किसी भी प्रकार का कोई पैसा नहीं लिया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि ईरान के राष्ट्रपति डाक्टर हसन रूहानी की हालिया इराक़ यात्रा के दौरान बग़दाद और तेहरान के अधिकारियों के बीच सहमति हुई थी कि दोनो देश एक-दूसरे के नागरिकों के लिए निःशुल्क वीज़े जारी करेंगे।